सुल्तानपुर। युवक की हत्या के मामले में 13 साल से जेल में बंद आरोपी रामजीत वर्मा की तरफ से खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए स्पेशल जज एससी-एसटी की अदालत से इलाज की मांग की गई है।
आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। शनिवार को प्रकरण सामने आया। स्पेशल जज राकेश पांडेय की अदालत ने स्थिति को स्पष्ट करने के लिए जिला कारागार से मेडिकल रिकार्ड तलब किया है।
मोतिगरपुर के सरैया गांव के रहने वाले अनुसूचित जाति के युवक गौरव की चार फरवरी वर्ष 2013 को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी रामजीत वर्मा ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए एससी-एसटी की स्पेशल कोर्ट से इलाज की मांग की है। (संवाद)