फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओले गिरने के साथ तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम के अचानक करवट बदलने से गुरुवार शाम गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के साथ बारिश के दौरान कई जगहों पर ओले पड़ने से दलहनी-तिलहनी फसलों को नुकसान हुआ है। करीब एक घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी। बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज धूप होने से दिन में ठंड नदारद हो गई थी। रात और सुबह-शाम ही ठंड पड़ रही थी। गुरुवार को दोपहर के समय से ही हल्के बादल छाए रहे। शाम के समय मौसम का मिजाज एकाएक बदलने से तेज हवा के साथ ओले पड़ने लगे। जिले के पश्चिमी क्षेत्र में कई जगहों पर ओला गिरने से दलहनी-तिलहनी फसलों को नुकसान हुआ है। करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई।
हालांकि, बारिश से रबी की मुख्य फसल गेहूं को फायदा हुआ है। बारिश के दौरान लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी। बेमौसम हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हवा सामान्य से तेज गति से पूर्वी चलने का अनुमान लगाया है।
नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता (नमी) 89-56 फीसदी रही। दक्षिणी-पूर्वी हवा की गति 2.1 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें