फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अवैध आरा मशीनों पर छापा

विज्ञापन
अशरफपुर में शीशम की लकड़ी की जांच करते वनकर्मी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वन विभाग की टीम ने सोमवार को नौ स्थानों पर अवैध आरा मशीनों पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में शीशम, महुआ समेत अन्य प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी बरामद की। इसके साथ ही मशीनों के उपकरण भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन

यह कार्रवाई क्षेत्रीय वनाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने की। बंधुआकलां के पास संचालित एक अवैध आरा मशीन पर छापा मारकर टीम ने वहां से लकड़ी काटने के उपकरण व महुआ की लकड़ी कब्जे में ली। हसनपुर के पास स्थित एक मशीन पर रखी महुआ की लकड़ी और अशरफपुर में आरा मशीन से शीशम की लकड़ी के साथ उपकरण बरामद किए गए। सहजौरा गांव में संचालित आरा मशीन के पास पर भी बड़ी मात्रा में शीशम की लड़की मिली। टीम ने तिरहुंत व आदमपुर गांव में संचालित आरा मशीन पर भी छापा मारा। अन्य स्थानों पर भी अवैध रूप से आरा मशीन चलाने वाले वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही भाग निकले। टीम ने मौके से लकड़ी काटने के उपकरण जब्त कर लिए। क्षेत्रीय वनाधिकारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि सोमवार को नौ स्थानों पर छापा मारकर लकड़ी व मशीन के उपकरण को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें