फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर काम कर रहे सात किशोर मुक्त कराए

विज्ञापन
शहर के एक प्रतिष्ठान पर पुलिस के साथ जांच करती श्रम विभाग की टीम। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। श्रम विभाग की टीम ने सोमवार को पुलिस के साथ अभियान चलाकर सात किशोर श्रमिकों को मुक्त कराया। यह किशोर शहर में अलग-अलग दुकानों पर काम करते मिले। श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन किशोरों से कार्य कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

श्रम विभाग व पुलिस की टीम ने शहर के बस स्टेशन, अमहट, पयागीपुर, दरियापुर, खैराबाद व लक्ष्मणपुर में कई दुकानों व प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को सात किशोर श्रमिक प्रतिष्ठानों पर काम करते मिले। टीम ने उन्हें मुक्त करा दिया। श्रम अधिकारियों के मुताबिक मुक्त कराए गए किशोरों की आयु 14 से 18 वर्ष के बीच है। किशोर श्रमिकों को मेडिकल परीक्षण के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। उनके शैक्षिक व आर्थिक पुनर्वासन की व्यवस्था की जाएगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि बाल व किशोर श्रमिकों को मुक्त कराने का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें