फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमसापुर में ग्राम प्रधानों से मिलेंगे राहुल गांधी

Tue, 22 Dec 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को अमेठी पहुंच रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहले दिन छतोह ब्लॉक स्थित रमसापुर में संसदीय क्षेत्र के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों से मुलाकात करेंगे। प्रधानों से मुलाकात के बाद राहुल मुसाफिरखाना जाएंगे, जहां उनकी पार्टी के न्याय पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन



कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को अमेठी पहुंचेंगे। सुबह करीब 9:30 बजे लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राहुल का काफिला वाया रोड रायबरेली जिले के छतोह ब्लॉक (रायबरेली जिले का छतोह, सलोन व डीह अमेठी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है) के रमसापुर गांव स्थित आरएस पांडेय इंटर कॉलेज में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित ग्राम प्रधान मिलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

यहां ग्राम प्रधानों से मुलाकात करने के बाद सांसद गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांवों का भ्रमण करते हुए मुसाफिरखाना स्थित एएच इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां सांसद पार्टी के न्याय पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती के लिए उनकी राय जानेंगे। मुसाफिरखाना के बाद राहुल देर शाम मुंशीगंज स्थित संजय गांधी विशिष्ट अतिथि गृह पहुंचेंगे, जहां देर रात वह संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। बृहस्पतिवार सुबह राहुल अमेठी ब्लॉक के बारामासी गांव निवासी दिवंगत कांग्रेस नेता चौधरी रामअधार पासी के परिवारीजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाएंगे। इसके बाद सांसद गौरीगंज, फुरसतगंज होते हुए वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन


फिर गरमा सकता सम्राट साइकिल का मुद्दा
राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट पर सम्राट साइकिल कंपनी 65.57 एकड़ भूमि हथियाने के आरोप लगाकर सनसनी फैलाने वाले अधिवक्ता उमाशंकर पांडेय बुधवार को 11 बजे विवादित भूमि पर विस्थापित किसानों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। राहुल के दौरे के दौरान इस बैठक का आयोजन होने से कांग्रेसियों के साथ प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। हालांकि विस्थापित किसान संघर्ष समिति औद्योगिक क्षेत्र कौहार के विधि सलाहकार पांडेय ने बताया कि बैठक के बाद किसान डीएम को ज्ञापन सौंप विवादित भूमि पर कारखाना लगाकर रोजगार देने या भूमि वापस करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें