फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में मुकेश व दीपक अव्वल

विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुड़वार कस्बा के उद्यान विभाग के फार्म हाउस स्थित मैदान पर शनिवार को दौड़ प्रतियोगिता हुई। तीन हजार मीटर की दौड़ में मुकेश पाल व 1500 मीटर की दौड़ में दीपक पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गों की दौड़ में सभी विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को आयोजक मंडल की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 3000, 1500 और 800 मीटर की दौड़ हुई। तीन हजार मीटर की दौड़ में मुकेश पाल को प्रथम, अंकित पाल को दूसरा व सौरभ मिश्र को तीसरा स्थान मिला। 1500 सौ मीटर की दौड़ में दीपक पाल प्रथम, सूरज पाल दूसरे और अतुल मिश्र तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर की दौड़ में संदीप मिश्र प्रथम, अब्दुल कलाम को दूसरा व अंकेश यादव को तीसरा स्थान मिला। विजेता व उप विजेता समेत अन्य बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि दयाराम अग्रहरि ने पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजदेव सिंह और आयोजक संतराम पटेल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें