फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : पीएम मोदी के दौरे से पहले हवाई पट्टी पर उतरे वायुसेना के युद्धक विमान

Sun, 14 Nov 2021 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रविवार की दोपहर बाद से ही आसमान में वायुसेना के लड़ाकू विमान गरजते रहे। वायुसेना के अधिकारियों ने कई लड़ाकू विमानों को हवाईपट्टी पर उतारने के बाद फिर उड़ान भरवाकर परीक्षण शुरू कर दिया है। एयर स्ट्रिप पर रविवार को वायुसेना ने सुखोई-30, सी-130 जे, मिराज, जगुआर व हरक्युलिस विमानों को उतारा।
विज्ञापन
सुल्तानपुर के अरवलकीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर उतरे लड़ाकू विमान। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री की सुरक्षा अभेद्य होगी। सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी के साथ वायुसेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, पीएसी व पुलिस के जिम्मे होगी। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए अरवलकीरी करवत में फोर्स समेत अन्य अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है। वायुसेना की ओर से एयर स्ट्रिप पर लड़ाकू विमानों को उतार कर परीक्षण शुरू करा दिया गया है। दोपहर बाद से लड़ाकू विमान व हेलीकॉप्टर आसमान में गरजते रहे।

विज्ञापन


रविवार की दोपहर बाद से ही आसमान में वायुसेना के लड़ाकू विमान गरजते रहे। वायुसेना के अधिकारियों ने कई लड़ाकू विमानों को हवाईपट्टी पर उतारने के बाद फिर उड़ान भरवाकर परीक्षण शुरू कर दिया है। एयर स्ट्रिप पर रविवार को वायुसेना ने सुखोई-30, सी-130 जे, मिराज, जगुआर व हरक्युलिस विमानों को उतारा। दिन में करीब एक बजे के बाद एक के बाद एक लड़ाकू विमानों के एयर स्ट्रिप पर उतरने से आसपास के क्षेत्र का दृश्य सीमा जैसा हो गया था। आसपास के ग्रामीण सेना के लड़ाकू विमानों को देखते रहे। एयर स्ट्रिप पर विभिन्न लड़ाकू विमानों को उतरने व उड़ान भरने का सिलसिला 16 नवंबर तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से होती रही पेट्रोलिंग
हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों के उतरने के दौरान आसमान में वायुसेना के अधिकारी हेलीकॉप्टर से पेट्रोलिंग करते रहे। वायुसेना के अधिकारियों ने विकल्प के रूप में आरक्षित की गई अमहट हवाई पट्टी का भी हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक पीएम के कार्यक्रम के दौरान विमानों की अधिकता होने पर कुछ विमान व वीआईपी के हेलीकॉप्टर अमहट हवाईपट्टी पर उतारे जा सकते हैं। डीएम ने बताया कि रनवे पर लड़ाकू विमानों को उतार कर परीक्षण किया जा रहा है।



जिले की सुरक्षा बनाई जा रही अभेद्य
16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन एवं अरवलकीरी करवत में जनसभा करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य बनाई जा रही है। पीएम की सुरक्षा के लिए एसपीजी की कई टीमों के साथ बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई है। जिले में सीआरपीएफ, बीएसएफ, पीएसी की कई कंपनियां आ गई हैं। साथ ही गैर जनपदों से हजारों की संख्या में पुलिस पहुंच गई है। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य बनाने के लिए डीजी एसएन सावत समेत बीएसएफ, सीआरपीएफ समेत अन्य फोर्स के अधिकारी मौके पर डटे हैं। फोर्स के अधिकारी एक खाका बनाकर फोर्स की तैनाती कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें