फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महंगाई के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिले के कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल हुए जिला कांग्रेस कमेटी के सभी फ्रंटल संगठनों की ओर से थाली बजाकर शहर की सड़कों पर जुलूस निकाला गया। तहसील मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी की गई और सरकार विरोधी नारे लगाए गए।
विज्ञापन

बुधवार को बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने शहर में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी से प्रदर्शन करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों पर निकले कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाली बजाकर सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे।
कांग्रेसियों ने लगातार बढ़ रही महंगाई पर काबू न कर पाने पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय, सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रणजीत सिंह सलूजा, प्रवक्ता नफीस फारुकी, युवा कांग्रेस नेता जीशान अहमद समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें