फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की छात्र विंग ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के सदस्य। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी की छात्र विंग (सीवाईएसएस) ने रविवार को अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही केंद्र सरकार के फंड में वृद्धि के लिए प्रतीकात्मक रूप से भिक्षा भी मांगी।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कोरी के नेतृत्व में आप की छात्र विंग सीवाईएसएस ने अग्निपथ योजना के विरोध में शहर के तिकोनिया पार्क से भिक्षा मांगना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस ने प्रदेश सचिव वैभव श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, कुश यादव, मोहम्मद अजीज समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। अनिल कोरी और वैभव के साथ पुलिस की नोकझोंक भी हुई। उसके बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शोहरत अली, मंडल अध्यक्ष कुश यादव, मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद अजीज, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें