फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध से निरस्त हुईं चार जोड़ी ट्रेनें

विज्ञापन
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अग्निपथ के विरोध की वजह से बिहार रूट की प्रमुख ट्रेनों का संचालन दूसरे दिन भी नहीं किया गया। बिहार रूट की उपासना, सद्भावना, हिमगिरि एक्सप्रेस समेत चार जोड़ी ट्रेनों का संचालन शनिवार को आरंभिक स्टेशनों से निरस्त कर दिया गया। वहीं वाराणसी, जौनपुर समेत अन्य जनपदों में हुए बवाल को देखते हुए वाराणसी-सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी रेलवे ने निरस्त किया है।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना को लेकर देश में बवाल मचा है। कई राज्य हिंसक प्रदर्शन की चपेट में हैं। यह देखते हुए रेलवे ने बिहार रूट की कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। रेलवे ने हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली उपासना अप एक्सप्रेस, रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस, हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरि अप एक्सप्रेस, राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस व देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ डाउन एक्सप्रेस, नई दिल्ली से राजगीर तक जाने वाली श्रमजीवी डाउन एक्सप्रेस का संचालन आरंभिक स्टेशनों से शनिवार को निरस्त कर दिया।
अग्निपथ योजना में भर्ती के विरोध की आंच वाराणसी व जौनपुर तक पहुंच गई है। यह देखते हुए रेलवे ने शनिवार को वाराणसी से सुल्तानपुर के बीच चलने वाली अप व डाउन पैसेंजर का संचालन आरंभिक स्टेशनों से निरस्त कर दिया। बिहार रूट की तीन जोड़ी व सुल्तानपुर-वाराणसी के बीच चलने वाली डेली अप डाउन पैसेंजर का संचालन निरस्त होने से दिन भर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने ट्रेनों के निरस्त होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जौनपुर में शनिवार को एक बस फूंके जाने के बाद जीआरपी व आरपीएफ की टीम सक्रिय हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी व आरपीएफ के जवान कोइरीपुर, महारानी पश्चिम, लंभुआ, भदैंया, पखरौली, बंधुआकलां, शिवनगर, अढ़नपुर, मुसाफिरखाना, निहालगढ़, पीपरपुर, कूरेभार स्टेशनों पर गश्त के लिए रवाना किए गए। वहीं, सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के चारों प्लेटफार्म पर पुलिस गश्त करती रही। साथ ही मऊ-आनंदविहार अप, शटल अप, बेगमपुरा अप व डाउन, महामना डाउन, सद्भावना डाउन एक्सप्रेस पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें