फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरी एसएफआई

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते एसएफआई के सदस्य। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज में रेलवे भर्ती के परिणाम में हुए भ्रष्टाचार और छात्रों पर कराए गए लाठी चार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के सदस्य सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रेल मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन

एसएफआई के प्रदेश सचिव विवेक विक्रम सिंह की अगुवाई में शहर के बस स्टेशन स्थित कार्यालय से पदाधिकारियों का जुलूस निकाला गया। प्रमुख मार्गों से होता हुआ यह जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। इसके बाद रेल मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया। विवेक विक्रम ने कहा कि तीन से छह साल बीतने को हैं लेकिन रेलवे ने अपनी रिक्तियों को अभी तक नहीं भरा है। फॉर्म भरे जा चुके हैं। कुछ की परीक्षा नहीं हुई तो अन्य का परिणाम ही घोषित नहीं किया गया है।
रेलवे बोर्ड की लापरवाही के खिलाफ यदि छात्र अपनी मांगों के साथ प्रदर्शन करता है तो उनके ऊपर लाठी चार्ज करना, उनके हॉस्टल के कमरों को तोड़ना, यह पूरे लोकतांत्रिक व्यवस्था को शर्मशार करता है। जिलाध्यक्ष पार्थ सारथी द्विवेदी ने कहा कि छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। उसके बावजूद रेलवे के किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। एसएफआई के जिला उपाध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि रेलवे बोर्ड परीक्षा के लिए अपना वार्षिक कैलेंडर जारी करे। उधर, आम आदमी पार्टी की छात्र विंग (सीवाईएसएस) ने प्रयागराज में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव वैभव श्रीवास्तव की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें