फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
बल्दीराय में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चिटफंड कंपनियों में जमा आम आदमी का पैसा वापस दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी मुखर हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के बल्दीराय ब्लॉक अध्यक्ष इमरान मोनू की अगुवाई में कांग्रेसियों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। जिला सचिव अरविंद सिंह त्रिलोकचंदी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चिटफंड कंपनियां पल रही हैं। गरीबों की गाढ़ी कमाई का पैसा भाजपा सरकार गरीबों को ही वापस कराए। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार में गरीबों के हजारों करोड़ रुपये चिटफंड कंपनियां हड़प चुकी हैं। जब तक इन पैसों को आम जनता तक नहीं पहुंचाया जाएगा, कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी बल्दीराय वंदना को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें