फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में धांधली के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। धान खरीद में धांधली व खस्ताहाल सड़कों के मुद्दे को लेकर कांग्रेसियों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में बरौंसा-दियरा रोड पर कांग्रेसी कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यहां से जुलूस निकाल नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। तहसील परिसर में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझ कर किसानों को परेशान किया जा रहा है।
जिला महासचिव हरखनरायन मिश्र ने कहा कि किसान, नौजवान अपने अधिकार की आशा सरकार से न करें। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी ने कहा कि जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र की सड़कें गड्ढे में तब्दील होकर अपना अस्तित्व खो चुकी हैं। आए दिन इन खस्ताहाल सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रदर्शन की सूचना पर एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाया।
विज्ञापन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मकसूद आलम, शहर अध्यक्ष नौशाद हुसैन खान, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश पाठक, रेनू श्रीवास्तव, तेज बहादुर पाठक, जिला पंचायत सदस्य व महासचिव निकलेस सरोज, जिला महासचिव समीर मिश्रा, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष योगेश पांडेय, ओमप्रकाश चौटाला, कमल नयन वर्मा, किसान कांग्रेस के धर्मराज मिश्रा, राजेश ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें