फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन भुगतान की मांग को लेकर जल निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमहट स्थित जल निगम कार्यालय पर उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले जल निगम कर्मचारियों ने पांच महीने से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता सुभाष ने की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए सुुधीर यादव ने कहा कि पांच महीने से जल निगम कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है। जल निगम कर्मचारियों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। विभागीय कार्य करने के बाद भी वेतन भुगतान नहीं दिया जा रहा है। समस्या पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। धरने का संचालन सर्वदेव शुक्ल ने किया। प्रदर्शन करने वालों में विवेक मौर्य, आशीष यादव, रणधीर सिंह, खुशीराम, अरविंद यादव, मदन त्रिपाठी, बृजेश प्रताप सिंह, करूणाशंकर समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें