फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में विद्युत आपूर्ति रही ठप

Sat, 30 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति में विभिन्न स्थानों पर आई खराबी से शुक्रवार रात आधा शहर अंधेरे में रहा। डीएम आवास के पास केबल से 400 केवी के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे फीडर की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन


अग्निशमन कर्मियों के तुरंत पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। तीन जगहों पर एक फेस लाइन बाधित रहने व अन्य खराबी से रात भर बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। बिजली नहीं मिलने से भीषण गर्मी में करीब एक लाख आबादी को दिक्कत हुई। फिलहाल वितरण खंड ने शनिवार को खराबियों को दुरुस्त करने का दावा किया है। 

डीएम आवास के रखे 400 केवी के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे केबल से आग लग गई। चिंगारी उठते ही ट्रांसफार्मर के तेल से आग भड़क गई। सूचना पर वितरण खंड ने तुरंत फीडर की आपूर्ति बंद कर दी।
विज्ञापन


आनन-फानन में अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। खराबी की वजह से फीडर की लाइन बाधित रही। यह खराबी दुरुस्त नहीं हो पाई थी कि करीब एक बजे रात शहर के दरियापुर उपकेंद्र की मेन लाइन का एक फेस अचानक कट गया।

जंपर कटने से दरियापुर उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। वितरण कर्मी फॉल्ट को खोज ही रहे थे कि डाकखाना उपकेंद्र के पुलिस लाइन फीडर के एक फेस का जंपर उड़ गया। पुलिस लाइंस फीडर पर ब्रेक डाउन के बाद 400 केवीए के ट्रांसफार्मर का जंपर उड़ने से पूरे इलाके की आपूर्ति बंद हो गई।

रात में आग लगने एवं जंपर उड़ने की घटनाओं से करीब आधा शहर अंधेरे में रहा। नियमित दो घंटे की रोस्टिंग व तीन घंटे की इमरजेंसी रोस्टिंग के बाद उपभोक्ता तीन बजे भोर में बिजली मिलने की उम्मीद लगाए थे।

अचानक कई जगह आई खराबी से भोर में तीन बजे बिजली आपूर्ति मिलने की उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। बिजली नहीं मिलने से आधे शहर की करीब एक लाख आबादी रात भर भीषण गर्मी में दिक्कत झेलती रही।

भीषण गर्मी में लोगों के घरों में लगे इनवर्टर बंद हो गए। अधिकांश लोगों ने बाहर सोकर व टहल कर रात बिताई। रात में एक साथ कई जगहों पर आई खराबी को वितरण खंड के इंजीनियर व कर्मी सुबह दुरुस्त कर सके।
विज्ञापन


शहर एसडीओ पीयूष सिंह ने बताया कि अचानक खराबी आने से रात में दिक्कत आई थी। सुबह तक सभी फॉल्ट दूर कर लिए गए। सुबह से आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें