फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रांसफार्मर व केबल फुंकने से ठप रही बिजली आपूर्ति

Tue, 23 Jun 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
हनुमंतनगर में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते बिजली अभियंता व कर्मी। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
दूबेपुर। ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र से जुड़े हनुमंतनगर मोहल्ले में ट्रांसफार्मर फुंकने से रविवार रात चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। हाईटेंशन भूमिगत केबल फुंकने से पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) में सोमवार को करीब दो घंटे तक बिजली बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता बेहाल हो गए।
विज्ञापन


हनुमंतनगर में लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे स्थापित ट्रांसफार्मर में रविवार रात करीब 11 बजे शार्ट-सर्किट के चलते आग लग गई, जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आधे मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत टीपीनगर उपकेंद्र पर दर्ज कराई।

अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि रात में मौके पर ही क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर खामी दुरुस्त कर दी गई। रात करीब 2:40 बजे हनुमंतनगर मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


हरिहर इशापुर गांव में लगा 16 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर सोमवार सुबह लगभग सात बजे फुंक गया, जिसे शाम चार बजे तक बदला नहीं जा सका। दादूपुर स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय परिसर के सामने स्थापित सीटीपीटी यूनिट का भूमिगत केबल सोमवार सुबह करीब नौ बजे गर्म होकर फुंक गया, जिससे तकरीबन दो घंटे तक पुलिस ट्रेनिंग स्कूल परिसर की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें