फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत पर रॉड-बेलचे से पीटा

Tue, 23 Jun 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर होटल के सामने घायल अ​धिवक्ता। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल में रविवार रात भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत करने पर होटल संचालक पिता-पुत्र व उनके साथियों ने अधिवक्ता पर लोहे की रॉड व बेलचे से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोगों को भी दौड़ाकर पीटा गया।
विज्ञापन


गंभीर घायल अधिवक्ता को मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आठ नामजद व चार अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। धम्मौर के नरही भांटी निवासी अंतरात्मा सिंह के मुताबिक उनके भाई अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह रविवार रात करीब 10:30 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित लक्ष्मी होटल में भोजन कर रहे थे।

भोजन में कीड़ा मिलने व बदबू आने पर उन्होंने होटल संचालक पूरन पोपटानी से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत से नाराज होटल संचालक ने अभद्रता करते हुए कहा कि खाना हो तो खाओ, नहीं तो चले जाओ।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसने अपने पुत्र हर्षित पोपटानी, रजत गुप्ता उर्फ कल्लू, सूरज मोदनवाल, रवि अग्रहरि, रिंकू मोदनवाल, सद्दाम, हरिओम और अन्य चार लोगों के साथ मिलकर धर्मात्मा सिंह पर लोहे की रॉड व बेलचे से हमला कर दिया। हमले में धर्मात्मा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बीच-बचाव करने पहुंचे विपिन पांडेय व राजन पाठक को भी आरोपियों ने दौड़ाकर पीटा। हमले में तीनों लहूलुहान हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से धर्मात्मा सिंह को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।

अंतरात्मा सिंह की तहरीर पर कोतवाली नगर में पूरन पोपटानी, हर्षित पोपटानी, रजत गुप्ता उर्फ कल्लू, सूरज मोदनवाल, रवि अग्रहरि, रिंकू मोदनवाल, सद्दाम, हरिओम समेत आठ नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने बताया कि होटल में चार लोग खाना खाने गए थे। दुकानदार की ओर से वायरल किए गए वीडियो के आधार पर बिल के भुगतान की बात पर विवाद का मामला सामने आया है। आरोपी होटल मालिक पूरन पोपटानी व उनके पुत्र हर्षित पोपटानी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिवक्ता पर हमले से बार एसोसिएशन में रोष : होटल में अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले को लेकर बार एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई है। बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और महासचिव दिनेश कुमार दुबे ने घटना की निंदा करते हुए सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो बार एसोसिएशन आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। विरोध दर्ज कराने वालों में अधिवक्ता विकास पाठक, प्रियेंद्र पांडेय, हिमांशु मिश्र और श्रवण मिश्र समेत कई अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें