फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के बकाएदारों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बिजली बिल के बकाएदारों पर विद्युत वितरण मंडल ने शिकंजा कसने जा रहा है। बकाया बिल न चुकाने वालों का चेकिंग में कनेक्शन कटेगा। इसके लिए 21 मार्च से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही बकाया विद्युत बिलों की वसूली के लिए विद्युत वितरण मंडल ने बकाएदारों पर शिकंजा कस दिया है। पिछले दिनों समीक्षा में विद्युत बिलों की वसूली कम मिलने पर मध्यांचल वितरण निगम ने नाराजगी जताई थी। निगम ने बकाया वसूली के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके बाद विद्युत वितरण मंडल ने सभी खंडों पर शिकंजा कस दिया है। अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा ने वसूली की समीक्षा के बाद अधिशाषी अभियंताओं को बकाया बिलों को जमा कराने का निर्देश दिया है। बकाया राशि नहीं जमा करने वालों का बिजली कनेक्शन काटने का निर्देश दिया है। बिलों की वसूली के लिए विद्युत वितरण ने सोमवार से अभियान शुरू करने की योजना बनाई है।
इसके तहत प्रत्येक उपकेंद्रों के एसडीओ व अवर अभियंताओं की टीम अपने क्षेत्र में चेकिंग करेगी। चेकिंग के दौरान बकाया राजस्व जमा कराया जाएगा। बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओ का कनेक्शन काटा जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने कहा है कि बकाया वसूली में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वसूली के लक्ष्य की जानकारी से सभी को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें