फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे ठप रहा केएनआई उपकेंद्र

Sun, 05 Jul 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केएनआई विद्युत उपकेंद्र के मुुख्य लाइन का तार शनिवार की रात अचानक शास्त्रीनगर में टूट जाने से पूरा सब स्टेशन बंद हो गया। रात में सब स्टेशन बंद होने से लोग परेशान हो गए। करीब दो बजे रात से सुबह नौ बजे तक उपकेंद्र से जुड़ी करीब 25 हजार आबादी उमस भरी गर्मी से जूझती रही। इंजीनियरों ने नौ बजे फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल की। खराबी में दरियापुर उपकेंद्र भी तीन घंटे बंद रहा।
विज्ञापन


अर्धशहरी विद्युत उपकेंद्र केएनआई के 33 हजार वोल्ट की मेनलाइन का तार अचानक शनिवार की रात करीब दो बजे शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में टूट गया। हालांकि चलती लाइन का तार टूटने से कोई दुर्घटना नहीं हुई। तार टूटते ही पूरा उपकेंद्र बंद हो गया। अचानक रात में बिजली आपूर्ति बंद होते ही उमस भरी गर्मी से हायतौबा मच गई। रात की वजह से लोग कहीं जानकारी नहीं ले सके। सुबह सूचना मिलते विद्युत कर्मियों की टीम फॉल्ट खोजने में लग गई। नौ बजे सुबह शास्त्रीनगर में टूटे विद्युत तार को ठीक करके आपूर्ति बहाल की गई।

सात घंटे लगातार उपकेंद्र बंद होने से इससे जुड़ी करीब 25 हजार की आबादी उमस भरी गर्मी से जूझती रही। केएनआई उपकेंद्र का फॉल्ट ठीक भी नहीं हो पाया था कि तड़के पांच बजे दरियापुर उपकेंद्र के मेन लाइन में खराबी आ गई। उपकेंद्र बंद होते ही बिजली कर्मी खोजबीन में लग गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दरियापुर सब स्टेशन के मेन लाइन का तार जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई। इसकी वजह से भी करीब 20 हजार की आबादी परेशान रही। हालांकि इसमें अधिकांश समय रोस्टिंग के दौरान कटौती का रहा। एसडीओ एके सिंह ने बताया कि दरियापुर एवं केएनआई का फॉल्ट दूर करके आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें