फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूनम फोगाट ने अंशू मलिक को चित कर जीता दंगल

Sun, 15 Nov 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
भदैंया के मिश्रपुर पुरैना की दंगल में ट्रॉफी के साथ पूनम फोगाट व अंशू मलिक। संवाद
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। अखाड़े में दांवपेच और दमखम के बीच हरियाणा की पूनम फोगाट ने दिल्ली की अंशू मलिक को पटखनी देकर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। पुरुष वर्ग के फाइनल में हरियाणा के मोहित ने पंजाब के बिजेंदर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मौका था विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को मिश्रपुर पुरैना गांव में आयोजित राष्ट्रीय एकता विशाल दंगल का। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

गांव की बाग में दोपहर 12 बजे दंगल का शुभारंभ राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने देवशिल्पी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पहला मुकाबला रेलवे वाराणसी के संतोष कुमार और दिल्ली के राजू पहलवान के बीच हुआ। सात मिनट तक चले मुकाबले में संतोष ने राजू को पटखनी दी। इसके बाद अयोध्या जिले के सुदामा दास ने गाजियाबाद के जालिम खान को हराया। वाराणसी के इम्तियाज ने दिल्ली के भूपेंद्र को शिकस्त दी। वहीं, जौनपुर के लकी पहलवान ने वाराणसी के कल्लू को हराया।
पंजाब के शोभित ने वाराणसी के चंदन को चित किया। महिला वर्ग के मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय पहलवान पूनम फोगाट और अंशू मलिक के बीच भिड़ंत देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह रहा। पूनम ने अंशू को हराकर खिताब जीता। पुरुष वर्ग में मोहित ने बिजेंदर को मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। आयोजन समिति की ओर से विजेता पहलवानों को ट्रॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमजान ने दोनों अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों का स्वागत किया। आयोजक प्रधान राम जियावन ने पहलवानों और अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वाराणसी, दिल्ली, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, पंजाब और हरियाणा के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दिनभर चले मुकाबलों में स्थानीय दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें