फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे के ढेर में लगी आग से सांस लेना हुआ दूभर

विज्ञापन
सौरमऊ में जलते कचरे के ढेर से उठ रहा धुआं। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे सौरमऊ स्थित डंपिंग ग्राउंड फेंके गए कचरे में लगी आग से उठने वाले धुएं से वायु प्रदूषण फैल रहा है। आसपास के तमाम लोगों का सांस लेना दूभर हो गया। शिकायत पर नगर पालिका प्रशासन ने दो कचरे में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों की मदद ली है।
विज्ञापन

शहर के 25 वार्डों से प्रतिदिन निकलने वाला करीब 27 टन कचरा सुल्तानपुर-अयोध्या बाईपास पर ओवरब्रिज से सटे सौरमऊ में नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में फेंका जा रहा है। इसमें सूखा कचरा, गीला कचरा, सैनिटरी नैपकिन अपशिष्ट, मेडिकल कचरा व मलबा फेंका जाता है। खुले डंपिंग ग्राउंड में फेंके गए कूड़े में किसी ने आग दी। सुलगते कचरे से उठ रहे धुएं के चलते आसपास के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव की हजारों की आबादी का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। जलने वाले कचरे की वजह से फैल रहे प्रदूषण से सौरमऊ, नरायनपुर कैलाशनगर व आसपास के क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं।
उनका कहना है कि नगर पालिका के कर्मचारी यहां सुबह-शाम कचरा फेंककर चले जाते हैं। अक्सर कचरे के ढेर में आग लगा दी जाती है, जो दिन-रात जलता रहता है। आग बुझाने भी कोई नहीं आता है। कचरे की दुर्गंध व आग लगने से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण फैल रहा है। लोगों ने कचरे का निस्तारण कराए जाने की मांग की है। ईओ श्यामेंद्र मोहन ने बताया कि मौके पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दमकल की गाड़ियां भेजकर आग बुझाने का काम शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें