फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोज अहमद होंगे सुल्तानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कांग्रेस ने फिरोज अहमद को सुल्तानपुर सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी के साथ पांच में से तीन सीटों पर उसके प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। इसौली और लंभुआ में प्रत्याशी के नाम की घोषणा होनी बाकी है।
विज्ञापन

चांदा ब्लॉक स्थित इंदौली ग्राम सभा के मूल निवासी 48 वर्षीय फिरोज अहमद ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 2004 में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता के रूप में की थी। वे सेवादल में जिला अतिरिक्त मुख्य संगठक व मुख्य संगठक के पद पर रहे। 2019 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव मनोनीत किया गया था। उनके नाम की घोषणा के साथ ही जिले की पांच में से तीन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। कांग्रेस ने कादीपुर (सुरक्षित) से निकलेश सरोज और सदर से अभिषेक सिंह राणा के नाम की घोषणा पहले ही कर दी थी। लंभुआ और इसौली विधानसभा सीट पर अभी पार्टी ने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें