फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के सेक्टर प्रभारी ने सपा नेता को बताया भावी विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कंधईपुर मंडल के भाजपा सेक्टर प्रभारी ने सपा नेता को लंभुआ का भावी विधायक बताकर पार्टी में बवाल मचा दिया है। पोस्ट वायरल होने से भाजपाई कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो सपाई उन्हें पार्टी में शामिल होने की पैरोकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के भदैंया मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष और वर्तमान में कंधईपुर मंडल के सेक्टर प्रभारी अनिरुद्ध शुक्ला ने बुधवार को फेसबुक पर एक पोस्ट डाली जिसमें उन्होंने पूर्व कोऑपरेटिव चेयरमैन व सपा नेता धर्मेंद्र सिंह बबलू को जन्मदिन की बधाई देने के साथ उनको लंभुआ विधानसभा क्षेत्र का भावी विधायक कहा।
यह पोस्ट सार्वजनिक होते ही भदैंया व कंधईपुर मंडल के भाजपाइयों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर पार्टी में उनकी निष्ठा पर ही संदेह उठा दिया। भदैंया मंडल के उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिनेश तिवारी ने उनकी पोस्ट को भदैंया मंडल ग्रुप पर डालकर इसकी कड़ी निंदा की और बताया है कि अब वह सपा में पदाधिकारी बनने की राह पर हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में मंडल अध्यक्ष भदैंया राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि पार्टी की निष्ठा को दरकिनार कर वह विरोधी पार्टी के नेता को भावी विधायक बना रहे हैं। जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा व पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्र ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी होने के नाते उनको अपना विचार सार्वजनिक नहीं करना चाहिए। वहीं पोस्ट डालने वाले पदाधिकारी अनिरुद्ध शुक्ला ने बताया कि जो चीज लोगों के दिल में है हमने बाहर कर दिया। जब विधायक देवमणि द्विवेदी सपा विधायक संतोष पांडेय को मिलकर बधाई दे सकते हैं तो हम क्यों नहीं। हमने कुछ गलत नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें