भदैंया (सुल्तानपुर)। रंजिश में तीन दिन पूर्व पीट-पीटकर की गई वृद्ध की हत्या में शामिल दो नाबालिगों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लाठी व डंडा बरामद किया है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव निवासी राशिद अहमद (60) शुक्रवार की देर शाम खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनके चचेरे भाई रईस अहमद के परिवारीजनों ने घेरकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया थी।
परिवारीजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मृतक की बेटी की तहरीर पर रईस अहमद के पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसओ गौरीशंकर पाल ने बताया कि हत्या में शामिल दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लाठी व एक लकड़ी का डंडा अरहर के खेत से बरामद किया गया है।