करौंदीकला। अमरेमऊ गांव में शुक्रवार रात 9:00 बजे तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पैदल जा रहे हरीश गौतम (32) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
ग्रामीणों के मुताबिक अमरेमऊ निवासी हरीश गौतम( पिंटू) रात करीब नौ बजे सड़क किनारे पैदल घर जा रहे थे। तेज गति से आ रही पिकअप ने उन्हें पीछे से टक्कर मार कर भाग निकला। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल हरीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप काफी तेज रफ्तार में थी। करौंदीकला के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।