फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: साथी पर लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप

Thu, 06 Feb 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के दखिनवारा में बुधवार सुबह खेत के किनारे मिले संंविदा लाइनमैन का मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। मृतक के ताऊ ने उसके साथी संविदा कर्मी पर हत्या का आरोप लगाकर कूरेभार थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि मृतक के साथी ने ही पैसे के लेन-देन में उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के हैदरगंज थाने के घोंपा गांव निवासी संविदा लाइनमैन कन्हैयालाल उर्फ कुंदन (28) का शव बुधवार सुबह कूरेेभार थाना क्षेत्र के दखिनवारा गांव में खेत के किनारे पड़ा मिला था। कुछ दूरी पर बेहोशी की हालत में उनके गांव का ही दूसरा युवक पड़ा था। घायल युवक को सीएचसी कूरेभार से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
वहीं, कन्हैयालाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को त्रिभुवन यादव ने कूरेभार थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि मंगलवार शाम छह बजे गांव का युवक उनके भतीजे कन्हैयालाल को अपनी बाइक से लेकर निकला था। बुधवार सुबह भतीजे का शव दखिनवारा गांव में पड़ा मिला था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर आरोपी युवक के कपड़े खून से लथपथ मिले थे। आरोपी युवक ने उनके भतीजे से उधार पैसा लिया था। पैसे के लेन-देन में आरोपी ने उनके भतीजे की हत्या कर दी।
विज्ञापन

कन्हैयालाल की पत्नी अंतिमा ने बुधवार सुबह पति के नंबर पर फोन किया था, तो आरोपी ने फोन उठाया था। कहा कि अभी कन्हैयालाल सो रहे हैं, उठेंगे, तो बात करवा देंगे। इसकी कॉल रिकॉर्डिंग मोबाइल में सुरक्षित है। कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक शारदेंदु दुुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें