फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाधन निर्माण के 6.66 लाख सचिव व प्रधान ने हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शौचालय निर्माण में कुड़वार के खोखीपुर ग्राम पंचायत में 6.66 लाख रुपये का गबन पकड़ा गया है। ग्राम प्रधान व सचिव ने मिलकर 43 शौचालयों का निर्माण कराए बिना ही पैसा हड़प लिया। इसके साथ ही 74 शौचालयों का निर्माण पूरा कराए बिना ही पूरी धनराशि को आहरित कर लिया। जांच व सत्यापन में धनराशि का दुरुपयोग व गबन मिलने पर डीएम ने ग्राम प्रधान व डीपीआरओ ने दो पंचायत सचिवों को नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

खोखीपुर ग्राम पंचायत में शौचालयों के निर्माण का जिला पंचायतराज अधिकारी की ओर से कराए गए सत्यापन में बड़े पैमाने पर अनियमितता उजागर हुई है। टीम के सत्यापन में ग्राम पंचायत 43 शौचालयों का निर्माण नहीं पाया गया है।
इन शौचालयों के लिए आए 5.52 लाख रुपये को ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों ने मिलकर आहरित कर लिया है। टीम के सत्यापन में 74 प्रसाधन अपूर्ण पाए गए हैं। विभिन्न खामियों में अपूर्ण प्रसाधनों की भी 12 हजार रुपए की दर से पूरी धनराशि आहरित कर ली गई है।
विज्ञापन

अपूर्ण प्रसाधनों में एक लाख 14 हजार रुपये का दुरुपयोग पाया गया है। सत्यापन/जांच में गड़बड़ी मिलने पर शनिवार को डीपीआरओ आरके भारती ने खोखीपुर ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान राजकुमार यादव व प्रकरण में आरोपी पाए गए दो पंचायत सचिव गुलाबचंद्र मिश्र व रविशंकर गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति समेत रिपोर्ट डीएम को दी थी।
जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता ने डीपीआरओ की रिपोर्ट पर निवर्तमान ग्राम प्रधान राजकुमार यादव को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। समय से स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर धनराशि की वसूली व कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीपीआरओ ने दोनों पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण मांगा है।
खोखीपुर में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी करने वाले दोनों पंचायत सचिवों को नोटिस जारी की गई है। दोनों पंचायत सचिव ग्राम विकास विभाग के हैं। 15 दिन में सही जवाब नहीं मिलने पर दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- आरके भारती, जिला पंचायतराज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें