फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर से वाराणसी के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन गुरुवार से दोबारा शुरू होने जा रहा है। ट्रेन का संचालन कोरोना की दूसरी लहर के चलते 23 अप्रैल को बंद कर दिया गया था। 69 दिन बाद ट्रेन का संचालन शुरू होने से जिले वासियों को सहूलियत मिलेगी। इस ट्रेन से वाराणसी तक का भाड़ा 65 रुपये होगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद पांच अप्रैल को पहली बार सुल्तानपुर से वाराणसी के लिए सुल्तानपुर-वाराणसी डाउन पैसेंजर का संचालन शुरू किया गया था। इसी बीच कोरोना की दूसरी लहर ने जोर पकड़ लिया। संक्रमण से बचाव के लिए 23 अप्रैल से अप व डाउन ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना की दूसरी लहर थमने पर 69 दिन के बाद अब रेलवे ने फिर से सुल्तानपुर-वाराणसी पैसेंजर का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है।
सुल्तानपुर से वाराणसी को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन गुरुवार को अपने पुराने समय सुबह छह बजकर 35 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर चार से रवाना की जाएगी। दो अनारक्षित टिकट काउंटरों पर टिकटों की बिक्री की व्यवस्था की गई है। रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार भी पैसेंजर ट्रेन पर मेल एक्सप्रेस का ही किराया मान्य रहेगा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर से जौनपुर के टिकट का मूल्य प्रति व्यक्ति 50 रुपये, वाराणसी का टिकट 65 रुपये व लंभुआ का भाड़ा 30 रुपये निर्धारित किया गया है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि सुल्तानपुर से यह ट्रेन गुरुवार को चलेगी जबकि वाराणसी से सुल्तानपुर अप एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार से पुराने समय पर ही किया जाएगा। ट्रेन का संचालन होने से जिले वासियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें