सुल्तानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवर को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमओ करेंगे।
गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में नेशनल यूनिटी फाउंडेशन सहयोग देगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। रक्तदान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी करेंगे। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एससी कौशल मौजूद रहेंगे। नेशनल यूनिटी फाउंडेशन के अफसर मिर्जा ने बताया कि रक्तदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रक्तदान के लिए सुशील सिंह के मोबाइल नंबर 9935070015 और अफसर मिर्जा के मोबाइल नंबर 9670500097 पर संपर्क करें।