फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के कुट्टा चौराहे के पास शनिवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के मायंग निवासी शेवेंद्र श्रीवास्तव (32) गांव के ही ऋषभ मिश्र के साथ बाजार गया था। दोनों युवक रात में बाजार से घर लौट रहे थे कि रास्ते में कुट्टा चौराहे के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में शेवेंद्र श्रीवास्तव और ऋषभ मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिवारीजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शेवेंद्र श्रीवास्तव की मौत हो गई। घायल ऋषभ का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी विकास गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
कूरेभार। क्षेत्र के हलियापुर बेलवाई सड़क मार्ग पर स्थित लोकेपुर गांव के मोड़ के पास शनिवार की रात बाइक सवार उपेंद्र उपाध्याय (35) निवासी लोकेपुर थाना कूरेभार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उपेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें