फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एमआईएस पोर्टल से तैयार होगा शिक्षकों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 58 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन बिल अब एमआईएस पोर्टल से तैयार होगा। इस पोर्टल के जरिए तैयार बिल के मुताबिक ही कर्मियों के खातों में वेतन भेजा जाएगा। इसके पहले डेस्को पोर्टल से वेतन बिल का काम किया जाता था।
विज्ञापन

जिले में 58 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। पहले इन विद्यालयों में कार्यरत कर्मियों का वेतन बिल यूपी डेस्को पोर्टल से तैयार कर भेजा जाता था। यूपी डेस्को पोर्टल के बंद हो जाने के बाद अब एमआईएस पोर्टल से वेतन भुगतान करने की तैयारी चल रही है।
इसके लिए पोर्टल पर शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का डाटा फीड कराया जा रहा है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के कार्यालय में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के स्टाफ का पूरा ब्योरा मंगाया गया है। साथ ही उनके बैंक खातों का भी विवरण फीड कराया जा रहा है। ताकि वेतन भुगतान में उसका प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन

एडेड विद्यालयों में 1340 कर्मी
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 1290 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी कार्यरत हैं। वहीं संस्कृत विद्यालयों में 50 शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मी तैनात हैं। कुल 1340 शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों का वेतन बिल अब एमआईएस पोर्टल से तैयार होगा।
मार्च से नए पोर्टल से बनेगा वेतन
मार्च माह से एडेड विद्यालयों में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों का वेतन एमआईएस पोर्टल के माध्यम से भेजा जाएगा। फीडिंग का काम पूरी रफ्तार से चल रहा है। सभी का डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन

- वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें