फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: क्षतिग्रस्त 15 ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त करने के लिए बजट नहीं

Tue, 29 Apr 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर का दरपीपुर संपर्क मार्ग। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान हुई मिट्टी और गिट्टी की भारी ढुलाई से क्षतिग्रस्त हुईं 15 ग्रामीण सड़कों की मरम्मत आज तक नहीं हो सकी है। बीते पांच वर्षों से इन सड़कों पर यात्रा करना लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


छह करोड़ रुपये से अधिक की मरम्मत योजना शासन को भेजी गई थी, लेकिन अब तक कोई स्वीकृति नहीं मिली।
एक्सप्रेसवे निर्माण के समय 154 से अधिक ग्रामीण सड़कों को ओवरलोड वाहनों के चलते भारी क्षति पहुंची थी। यूपीडा की कार्यदायी संस्था और पीडब्ल्यूडी के बीच जिम्मेदारी को लेकर खींचतान चलती रही। अधिकांश सड़कों की मरम्मत धीरे-धीरे कराई गई, लेकिन 15 सड़कें अब भी उपेक्षा का शिकार हैं।

पिछले वित्तीय वर्ष में मंडलायुक्त अयोध्या के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने इन 15 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 5.96 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन उसे अब तक स्वीकृति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें