फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया पोस्टमॉर्टम हाउस तैयार

Tue, 19 Jul 2016 10:28 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
नई जगह हुआ शिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब एक दशक से पोस्टमॉर्टम हाउस को पुलिस लाइंस से अन्यत्र शिफ्ट किए जाने की चल रही मांग स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर दी है। पोस्टमॉर्टम हाउस बुधवार से कटावां रोड पर पाठक का पुरवा गांव के पास शिफ्ट हो जाएगा। पोस्टमॉर्टम हाउस निर्माण पर करीब 52 लाख 99 हजार रुपये की लागत आई है। यहां एक चिकित्साधिकारी समेत 10 कर्मचारियों  की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन



अंग्रेजों के जमाने से ही शवों का पोस्टमॉर्टम पुलिस लाइंस में ही किया जाता था। आसपास आवासीय बस्ती बढ़ने से विवेकनगर, निराला नगर और करौंदिया के साथ ही पुलिस लाइंस में रहने वाले लोगों को इससे परेशानी होती थी। लोग पोस्टमॉर्टम हाउस को पुलिस लाइंस से कहीं और शिफ्ट करने की मांग करते थे।

स्वास्थ्य विभाग की मांग पर शासन ने 52 लाख 99 हजार रुपये पोस्टमॉर्टम हाउस के लिए स्वीकृत किया था। तीन वर्षों के बाद अत्याधुनिक पोस्टमॉर्टम हाउस बनकर तैयार हो गया है। 
विज्ञापन



10 लोगों की होगी तैनाती: सीएमओ
सीएमओ डॉ. केबी सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम हाउस बनकर तैयार हो गया है। बुधवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पुलिस लाइंस से पाठक का पुरवा में बने नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। पोस्टमॉर्टम हाउस में एक चिकित्साधिकारी, दो फार्मासिस्ट और सात स्वीपर/ वार्ड बॉय की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें