फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोजगार मेले में लापरवाही उजागर, अभ्यर्थी निराश लौटे

Thu, 24 Jul 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंंज ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को परिवहन निगम की ओर से चालकों के चयन के लिए आयोजित रोजगार मेला विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कई अभ्यर्थी समय से ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। विभागीय टीम के नहीं आने से उन्हें तकरीबन चार घंटे लंबे इंतजार के बाद निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

आईएसबी विजय चौधरी ने बताया कि रोजगार मेले के लिए विभाग की टीम के कुछ लोग दोपहर एक बजे के बाद खंड मुख्यालय पहुंचे, लेकिन तब तक अधिकांश अभ्यर्थी लौट चुके थे। बताया कि विभागीय टीम ने खंड मुख्यालय से संपर्क भी नहीं किया, जिससे उनके कार्यक्रम और अभ्यर्थियों से हुई बातचीत की कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें