फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: लेन-देन के विवाद में सगे भाइयों को मारी चाकू, छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई रेफर

Wed, 23 Jul 2025 10:24 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में लेन-देन के विवाद में दो सगे भाइयों को चाकू मार दी। छोटे भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के कटावां गांव में रुपये के लेन-देन में मंगलवार देर रात विपक्षियों ने सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल भाइयों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया,  जहां एक भाई को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


कुड़वार के चाची राज बगिया निवासी संजय निषाद (24) अपने बड़े भाई विजय कुमार निषाद (30)  के साथ मंगलवार रात कटावां गांव में उधार पैसे लेने फागूलाल के यहां गए थे। आरोप है कि वहां, फागूलाल के साथ अन्य तीन लोग मौजूद थे। बातचीत के बाद हाथापाई शुरू हो गई। चारों ने मिलकर दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में संजय व विजय घायल हो गए। आरोपी मौके से भाग निकले।

दोनों भाइयों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया। जहां, चिकित्सक ने संजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बड़े भाई विजय को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी फागूराम ने उनके चाचा से 29 हजार रुपये उधार ले रखे थे। उसने 10 हजार रुपये वापस किए बाकी पैसे के लिए विवाद हो गया।
विज्ञापन


कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के छोटे भाई अजय की तहरीर पर फागूलाल सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें