फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गए देवी मंदिर, आज से विरोजेंगी देवी मां

विज्ञापन
लोहरामऊ धाम में विराजमान मां जगत जननी की प्रतिमा। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चैत्र नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों पर शुक्रवार शाम तक तैयारियां की गईं। मंदिरों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन किया गया। शनिवार से देवी मंदिरों पर पूजा-पाठ की धूम रहेगी। वहीं, शुक्रवार को दिन भर बाजार गुलजार रहा। शाम को चौक इलाके में सजी पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदार उमड़ पड़े।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहा है। नवरात्र के समय देवी मंदिरों के साथ सभी देवालयों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। शुक्रवार को नवरात्र की तैयारी को लेकर देवी मंदिर सज-धज कर तैयार हो गए। शहर के सीताकुंड स्थित धाम, शाहगंज स्थित मां काली मंदिर, रुद्रनगर स्थित नयना माता मंदिर, लोहरामऊ स्थित देवी मंदिर समेत सभी मंदिरों पर साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य किया गया। देर शाम तक मंदिरों को सजाया गया। वहीं, नवरात्र को लेकर शुक्रवार को दिन भर बाजार गुलजार दिखे। चौक इलाके में पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। हालांकि, महंगाई की मार इस बार नवरात्र पर्व पर भी पड़ी है।
नौ दिन का व्रत रखने वाले देवी मां के भक्तों ने पूजन सामग्री में कलश, नारियल, चुनरी आदि की खरीदारी की। इसके साथ ही व्रत में खाने के लिए सिंघाड़े का आटा, साबूदाना व मूंगफली की भी लोगों ने खरीद की। पं. राम किशोर त्रिपाठी ने बताया कि इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन का पड़ रहा है। शनिवार को शुभ मुहूर्त में माता रानी के भक्त पुरोहित के माध्यम से कलश की स्थापना कर विधि विधान से पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें