फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आज से दो दिन बंद रहेगी नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग

Sun, 07 Dec 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। सुल्तानपुर-जफराबाद रेल खंड स्थित नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार से दो दिन बंद रहेगी। एसडीएम ने लोगों के आवागमन के लिए लंभुआ और चांदा पुलिस को रूट डायवर्जन के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) एल ब्राइक ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ट्रैक की मरम्मत का काम किया जाना है। रविवार सुबह आठ बजे से रेल ट्रैक पर मरम्मत का काम शुरू होगा, जो सोमवार तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान दोपहिया वाहन चालक नरहरपुर अंडरपास का उपयोग करके गांव के रास्ते जा सकेंगे। भतेड़ा, कुबेरशाह पट्टी, आनापुर, शेरपुर परसरामपुर, कोथरा आदि गांव जाने वाले लोगों को इससे दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। बड़े वाहन सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे से चांदा के रास्ते इन स्थानों पर पहुंच सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें