फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चार घंटे बंद रहा नारायनपुर फीडर, 10 हजार आबादी प्रभावित

Fri, 19 Jun 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 पयागीपुर चौराहे पर राजकीय आईटीआई के पास निर्माणाधीन पारेषण लाइन का तार जोड़ते बिजली कर्मी। स्र
विज्ञापन
दूबेपुर। ट्रांसपोर्टनगर की नई पारेषण लाइन के निर्माण कार्य के चलते शुक्रवार को नारायणपुर फीडर की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बंद रही। भीषण गर्मी से करीब 10 हजार बिजली उपभोक्ता बेहाल हो गए।
विज्ञापन

पयागीपुर स्थित राजकीय आईटीआई परिसर के बगल से टीपीनगर उपकेंद्र की 33 हजार वोल्ट की नई इनकमिंग बिजली लाइन बिछाई जा रही है। इस कारण नारायणपुर और प्लाई फैक्टरी फीडर की लाइनों से बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे बंद कर दी गई। इससे नारायणपुर, लक्ष्मणपुर, दुर्गापुर व पयागीपुर समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि उपभोक्ताओं को असुविधा न हो इसलिए नई पारेषण लाइन का निर्माण कार्य टुकड़ों में (शिफ्टवार) कराया जा रहा है। बिजली कटौती की सूचना संबंधित फीडरों के उपभोक्ताओं को पहले ही दे दी गई थी। काम पूरा होने के बाद दोपहर 2:10 बजे नारायणपुर और प्लाई फैक्टरी फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
पकड़ी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रामनगर बनकट में शुक्रवार सुबह 9:50 बजे बंच केबल जलने से बालमपुर फीडर का संचालन करीब एक घंटे तक ठप रहा। इस दौरान प्रतापगंज, बीसापुर, उगईपुर व भादा समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे मोहल्लावासी
दोस्तपुर। छह दिनों से नगर पंचायत के कजियाना मोहल्ला में नरवा के पास लगा ट्रांसफार्मर से लो वोल्टेज की आपूर्ति हो रही है। गर्मी में लोग जाग कर रात बिता रहे हैं। कर्मी तीन दिनों से ट्रांसफार्मर को ठीक करके जाते हैं, एक घंटे बाद फिर वोल्टेज लो हो जाता है। इससे लगभग 1500 आबादी प्रभावित है। अवर अभियंता हेमंत ने बताया कि तेल की कमी के चलते समस्या आई है। जल्दी ही समस्या का समाधान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें