फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दीपेंद्र शुक्ला हत्याकांड में सगे भाई व दो अन्य आरोपी बरी

Fri, 19 Jun 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपेंद्र शुक्ला की सात साल पूर्व गोली मारकर हुई हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया। अदालत ने मामले में आरोपी सगे भाई रिंकू (रणविजय) व राजू शुक्ला, उनके पिता रामचंद्र शुक्ला व सह आरोपी अजय शुक्ला को साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर थाने के सिसौड़ा गांव के रहने वाले वादी शिवशंकर शुक्ला ने 16 जून 2019 की सुबह करीब 5:30 बजे की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक, उनका बेटा दीपेंद्र शुक्ला शौच के लिए गांव के उत्तर तरफ स्थित तालाब के पास गया था।
तभी गांव के ही आरोपी अजय शुक्ला व एक बाल अपचारी ने वादी के पुत्र को पकड़ लिया। आरोपी रामचंद्र के ललकारने पर आरोपी राजू शुक्ला ने दीपेंद्र के सीने में व आरोपी रिंकू ने हाथ में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज हुई। अभियोजन पक्ष ने आरोपियों को दोषी ठहराकर दंडित किए जाने की मांग की। वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने आरोपियों को बेकसूर बताते हुए उन्हें गलत तरीके से फंसाने का तर्क पेश किया। अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित कर पाने में असफल रहा। नतीजतन अदालत ने चारों आरोपियोंं को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें