फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी पर मां को डंडे से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
महिला की मौत के बाद जमा ग्रामीण। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बढ़ौनाडीह गांव में सोमवार की रात मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपनी मां की डंडे से इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पिता के अनुसार आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

बढ़ौनाडीह निवासी शनि की सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी मां आशा देवी (55) पत्नी राम जियावन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। मां ने शनि को डाटा-फटकारा था। इसके बाद आशा हैंडपंप पर बर्तन धुल रही थी। इस बीच शनि डंडा लेकर वहां पहुंचा और मां को इस कदर पीटा कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राम जियावन मजदूरी करके रात में घर पहुंचे तो उन्हें छोटे बेटे व बेटी ने पूरी घटना बताई। राम जियावन ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी।
पुलिस ने शनि (35) को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया। थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा के मुताबिक आरोपी शनि के पिता ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। उसका इलाज चल रहा है। राम जियावन के परिवार में पत्नी आशा देवी के साथ ही बड़ा बेटा शनि (35), बेटी सेजल (12) और छोटा बेटा सौरभ (8) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें