फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सांसद संजय सिंह की डिस्चार्ज अर्जी पर नहीं हुई सुनवाई

Wed, 26 Mar 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह व अन्य आरोपियों की ओर से केस से डिस्चार्ज (उन्मोचित) करने के लिए दी गई अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हुई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सांसद की अर्जी पर सुनवाई के लिए 11 अप्रैल की तिथि तय की है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 13 अप्रैल 2021 को बंधुआकला क्षेत्र के हसनपुर गांव में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सभा की थी। पुलिस ने बिना अनुमति सभा करने के आरोप में सांसद संजय सिंह समेत 13 नामजद व 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार के संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया था। संजय सिंह व 12 अन्य आरोपियों ने केस से डिस्चार्ज करने के लिए अर्जी दी थी। मंगलवार को अर्जी पर सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें