फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पांच साल बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हमले का आरोपी

Wed, 26 Mar 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी पांच साल बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से अदालत की कार्यवाही बाधित हो रही है। एसीजेएम पंचम अमित सिंह ने आरोपी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाने के महमूदपुर गांव निवासी शिव प्रकाश सिंह पर 15 जुलाई 2019 को आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। शिव प्रकाश की पत्नी रीता सिंह ने गांव के राज नरायन सिंह, मोहित सिंह उर्फ मुदित, आशीष सिंह और राज नरायन सिंह के रिश्तेदार विक्रम सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपी राज नरायन सिंह व मोहित सिंह उर्फ मुदित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि आशीष सिंह को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है। पुलिस की विवेचना में आरोपी विक्रम सिंह को क्लीनचिट मिल गई थी। आरोपी आशीष सिंह के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। आरोपी के हाजिर न होने से मामला सेशन कोर्ट को सुपुर्द नहीं हो पा रहा है। कोर्ट ने आरोपी आशीष सिंह के खिलाफ जमानत वारंट जारी करने का आदेश देते हुए सुनवाई के लिए 27 मार्च की तिथि तय की है।
विज्ञापन


सीओ ने गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के दिए निर्देश
वादी मुकदमा रीता सिंह ने फरार आरोपी आशीष सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। आरोप लगाया कि आरोपी केस में सुलह करने के लिए धमका रहा है। इस मामले की जांच करने वाले सीओ कादीपुर ने एसओ गोसाईगंज को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए।

एफटीसी में चल रही दो आरोपियों की सुनवाई
हमले के आरोपी आरोपी राज नरायन सिंह व मोहित सिंह उर्फ मुदित का मामला सेशन कोर्ट को सुपुर्द किया जा चुका है। दोनों के खिलाफ मामले की सुनवाई एफटीसी प्रथम जलाल मोहम्मद अकबर की कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें