फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में जाती हूं अपना हिसाब देने: मेनका गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के दौरे पर आईं पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि जब से आप ने मुझे नौकरी दी है तब से मैं लगातार काम कर रही हूं। प्रत्येक दौरे में मैं गांव में अपना हिसाब देने जाती हूं। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनने जाती हूं। इसमें कुछ कार्य कर पाऊंगी और कुछ नहीं भी कर सकूंगी।
विज्ञापन

इसौली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रविवार को चौपाल को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मै जानती हूं कि बहुत से लोग चलकर मेरे पास नहीं आ सकते हैं, इसीलिए मैं स्वयं लोगों के पास गांव में पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रही हूं। सुबह आवास पर लोगों से मिलकर उनकी छोटी व बड़ी समस्याओं का निस्तारण करवा रही हूं।
बताया कि बड़ी मांगों में मेडिकल कॉलेज, चीनी मिल का विस्तार, नवोदय विद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज समेत अन्य कार्य प्रक्रिया में आ गए हैं। शहर में मार्ग का चौड़ीकरण चल रहा है। सांसद बनने के बाद से अभी तक करीब 1000 करोड़ रुपये के कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरे लोकसभा क्षेत्र के लोग खुश रहें। सांसद ने बबुरी टिकरिया, सरैया पूरे विसेन, विनायकपुर, मिठनेपुर, मझना, कमोलिया, परवरभार एवं कुतुबपुर समेत अन्य ग्राम पंचायतों में चौपाल को संबोधित किया। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनीं व संबंधित को निस्तारण का निर्देश दिया।
इसके बाद विकास भवन में सुखवन के संबंध में नगरपालिका सभासदों, अधिकारियों व वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने शहर में चौड़ीकरण के दौरान काटे गए पेड़ों के स्थान पर अधिक से अधिक पौधरोपण पर जोर दिया। साथ ही सुखवन के रूप में कुछ क्षेत्रों में पौधरोपण करने का निर्देश दिया।
सांसद को उपायुक्त मनरेगा ने जिले में 320 अमृत सरोवरों के निर्माण की जानकारी दी। इसमें 15 अगस्त तक 200 का निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया। मौके पर रणजीत कुमार, शशीकांत पांडेय, प्रदीप शुक्ला, मनोज तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
अग्निपथ के सवाल को टाल गईं सांसद
जिले के दौरे पर इसौली विधानसभा क्षेत्र के बबुरी टिकरिया ग्राम पंचायत में पत्रकारों ने अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में चल रहे युवाओं के विरोध पर सवाल किया। सांसद मेनका गांधी ने इसे विवादित सवाल कहते हुए टाल दिया।
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के घोषित रिजल्ट पर बेटियों की सफलता पर सांसद ने लड़के व लड़कियों दोनों की सराहना की। कहा कि यहां के लड़के व लड़कियां दोनों अक्लमंद हैं। कहा कि नतीजों को देखते हुए मै कह सकती हूं कि सुल्तानपुर की लड़कियां वर्ल्ड चैंपियन बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें