फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 हजार में बुजुर्गों में सिर्फ 45 हजार का हुआ आधार प्रमाणीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शासन से संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशन पा रहे लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण में सुस्ती सामने आई है। अभी तक करीब 90,544 लाभार्थियों में सिर्फ 45,390 ने अपना आधार प्रमाणीकरण कराया है। निर्धारित समय तक आधार प्रमाणीकरण नहीं होने से लाभार्थियों की पेंशन बंद होने का खतरा बना है।
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की छानबीन के लिए शासन ने आधार प्रमाणीकरण का आदेश दिया है। आदेश के तहत लाभार्थियों को स्वयं ही साइबर कैफे या सीएससी से समाज कल्याण विभाग की ओर से दिए गए लिंक पर अपना आधार प्रमाणीकरण कराना है। शासन के निर्देश के बाद जो ताजा रिपोर्ट आधार प्रमाणीकरण की आई है, उसमें बड़ी सुस्ती दिखाई पड़ी है।
जिले में अभी तक करीब 45 हजार वृद्धावस्था के पेंशनधारकों ने अपना आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है। आधार प्रमाणीकरण कराने के लिए शासन ने 30 जून तक का समय दिया है। इस बीच आधार प्रमाणीकरण नहीं कराने पर लाभार्थियों की पेंशन बंद होने का खतरा है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने बताया कि आधार प्रमाणीकरण निर्धारित समय तक करवाने के संबंध में विकास खंडों को भी सूचना भेजी गई है। ब्लॉक के अधिकारियों-कर्मचारियों को इसकी जानकारी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने को कहा गया था। इसके बाद भी प्रमाणीकरण में तेजी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें