फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जेसीबी ने बाइक में मारी टक्कर... मां-बेटे की मौत; चीख उठे घरवाले; आरोपी चालक मौके से फरार

Sat, 23 Nov 2024 02:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। खबर मिली तो घरवाले चीख उठे। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार दोपहर जेसीबी ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद जेसीबी समेत चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


हादसा जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बौरा जगदीशपुर माधवपुर गांव के पास हुआ। मृतकों की शिनाख्त अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के बलईपुर निवाासी दीपक की पत्नी ऊषा देवी (40) व उनके पुत्र सौरभ (17) के रूप में हुई। 

बताया गया कि बाइक सौरभ चला रहा था। उसने हेलमेट पहना था। हादसे की जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घरवालों को जानकारी दी गई है। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। परिजन मौके के लिए निकले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें