फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की गई जान

Sun, 10 Nov 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के लोहरिया गांव की एक गर्भवती ने शनिवार शहर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के दौरान मृत बालिका को जन्म दिया। ऑपरेशन के बाद प्रसूता की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका का शव लेकर पति गांव पहुंचा तो परिवारजन आक्रोशित हो गए और सूचना पुलिस को दी। मृतका के पति ने अस्पताल प्रशासन को घटना का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बल्दीराय थाना क्षेत्र के लोहरिया निवासी संतराम की पत्नी यशोदा (40) गर्भवती थी। पति संतराम शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां से चिकित्सकों ने खून की कमी बताते हुए यशोदा को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। संतराम का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के बाहर एक व्यक्ति मिला जो उन्हें झांसा देकर करौंदिया चुनहा स्थित एक निजी चिकित्सालय पर ले गया। वहां चिकित्सकों ने बताया कि ऑपरेशन किया जाएगा। खून की व्यवस्था करिए। संतराम खून की व्यवस्था में बाहर निकल गए।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने यशोदा का ऑपरेशन शुरू कर दिया। यशोदा ने एक मृत कन्या को जन्म दिया। अस्पताल वालों ने संतराम को फोन करके बुला लिया। संतराम अस्पताल पहुंचे तो एंबुलेंस पर यशोदा पड़ी थी। मेडिकल स्टाफ ने बताया कि आपकी पत्नी ने मृत बालिका को जन्म दिया है। जब वह अपनी पत्नी के पास पहुंचा तो उसकी भी मौत हो चुकी थी। अस्पताल वालों ने उसे एंबुलेंस दिलवाकर घर जाने को कहा। जल्दबाजी में वह बच्ची का शव वह घर नहीं ले जा सका। परिवारजनों ने पुलिस को बुलाया और पूरे मामले की जानकारी दी।

ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पीड़ित संतराम ने अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें