फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अपर मुख्य जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथों का किया निरीक्षण

Sun, 10 Nov 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अपर मुख्य जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत कई बूथों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के राजकीय इंटर काॅलेज, केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मॉडल प्राइमरी स्कूल कस्बा, मॉडल अपर प्राइमरी स्कूल पांचोपीरन, प्रा.वि. उघरपुर अन्नपूर्णा नगर, श्रीमती मर्यादी इंटर काॅलेज बरौंसा, कादीपुर के प्रा.वि. पड़ेला, पंचायत भवन गोरावीवीपुर का निरीक्षण किया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र गौरावीवीपुर, प्रा.वि. मंगरावा एवं प्रा.वि. सरैया कमोरा का निरीक्षण किया गया।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि फार्म-6, 7, 8 भराए जाने के समय दावा प्रपत्रों के साक्ष्य अभिलेख अवश्य जमा कराए जाएं। 85 से अधिक उम्र के मतदाताओं का सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें