फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के ढेमा डड़िया गांव में रविवार को बेटे की मौत के बाद मां ने भी दम तोड़ दिया। डड़िया निवासी सूरज उपाध्याय जिला पंचायत वार्ड संख्या 11 से चुनाव में तकदीर आजमाई है।
विज्ञापन

रविवार को डीडीसी प्रत्याशी के भाई करीब 38 वर्षीय प्रतीक उपाध्याय की अचानक मौत हो गई। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बेटे की मौत की खबर को करीब 68 वर्षीय मां श्यामादेवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं।
थोड़ी देर बाद सदमे से श्यामादेवी की भी मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। रविवार को ही इसी गांव के निवासी राम लखन उपाध्याय की पत्नी ऊषा देवी (65) ने भी अचानक दम तोड़ दिया। गांव में एक साथ तीन मौतों से सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें