फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 महिलाओं को मनरेगा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। भदैंया ब्लॉक मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में बुधवार को स्वयं सहायता समूहों से चुनी गई 22 महिलाओं को मनरेगा का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। सरकार के निर्देश पर अब पंचायतों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों से चुनकर मनरेगा मेट की नियुक्ति की जाऐगी।
विज्ञापन

यह महिला मेट मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगी। भदैंया विकास खंड में इस योजना के तहत एनआरएलएम से गठित समूहों की मंजू, संगीता, गीता, बबिता, चंदा समेत कुल 22 महिलाओं को चयनित कर उनको एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
मनरेगा एपीओ आशुतोष वर्मा, खंड विकास अधिकारी आशीष कुमार ने महिला मेटों को मिट्टी खनन की ऊंचाई व गहराई की नाप करने, उसकी एक दिन में खोदाई का मानक आदि की स्थलीय जानकारी दी। मनरेगा के तहत न्याय पंचायतों में तैनात जेई ने स्थलीय नाप-जोख की जानकारी भी महिलाओं को दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें