फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए बनाए 28 मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधान परिषद के नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 28 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 15 सुल्तानपुर व 13 पोलिंग बूथ अमेठी में बनाए गए हैं। अपने क्षेत्र के इन बूथों पर एमएलसी चुनाव के बनाए गए मतदाता मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

अमेठी-सुल्तानपुर विधान परिषद क्षेत्र का नौ अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए दोनों जिलों में मिलाकर 28 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सुल्तानपुर में 15 व अमेठी में 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुल्तानपुर के मतदान केंद्रों में दूबेपुर, भदैंया, लंभुआ, पीपीकमैचा, करौंदीकलां, कादीपुर, अखंडनगर, दोस्तपुर, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर, कूरेभार, धनपतगंज, बल्दीराय, कुड़वार विकास खंड मुख्यालय के साथ जिला पंचायत शामिल हैं। इसी तरह अमेठी में बाजारशुकुल, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, भादर, भेटुआ, संग्रामपुर, अमेठी, गौरीगंज, शाहगढ़, जामों, तिलोई, सिंहपुर व बहादुरपुर विकास खंड कार्यालय में पोलिंग बूथ बनाया गया है। अपने क्षेत्र के बूथों पर एमएलसी चुुनाव के लिए बनाए गए मतदाता मतदान कर सकेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी बी प्रसाद ने बताया कि एमएलसी चुनाव के लिए अमेठी व सुल्तानपुर को मिलाकर 3894 मतदाता बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें